BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
06-Mar-2021 01:43 PM
JAMSHEDPUR : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल झारखंड के जमशेदपुर में एक लड़की के साथ 60 लोगों ने गैंगरेप किया है. पीड़िता का आरोप है कि बंधक बनाकर एक महीने तक उसके साथ दरिंदगी की गई. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. डीएसपी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है.
घटना झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की है, जहां जमशेदपुर शहर के परसूडीह थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. 22 साल की एक लड़की ने 60 लोगों के ऊपर गैंगरेप का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि उसे सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में बंधक बनाकर एक महीने तक सामूहिक बलात्कार किया गया है.
यह घटना तब सामने आई जब किसी तरह पीड़ित लड़की दरिंदों के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रही. पीड़िता ने लोगों से मदद की गुहार लगाई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पीड़िता को चांडिल पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने युवती को चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है. पीड़िता ने बताया कि वह सोनारी में एक परिवार के यहां दाई का काम करती है. करीब एक महीने पहले वह सब्जी लाने के लिए टेंपो में बैठी थी कि पहले से टेंपो में बैठे एक व्यक्ति ने सुई देकर उसे बेहोश कर दिया.
इसके बाद कांदरबेड़ा स्थित एक गैरेज में उसे बंधक बनाकर रखा गया था. उसे नशे की सुई दी जाती थी. सुई देने के बाद कई युवक मिलकर उसके साथ दुष्कर्म करते थे. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं. युवती ने पुलिस को बताया कि गुरुवार अहले सुबह जब युवक शौच करने कमरे से निकला तो वह किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब हो गई.
चांडिल थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस गैरेज में रहने वाले युवकों से पूछताछ कर रही है. मामले की पूरी तरह से जांच के बाद ही इस सबंध में कुछ कहा जा सकता है. लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई सबूत नहीं मिला है. लेकिन लड़की के शरीर पर सुई देने के निशान और आखों पर चोट के सबूत मिले हैं.
इस मामले में एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया की युवती मानसिक संतुलन खो चुकी है. डॉक्टर की जांच के बाद युवती से फिर पूछताछ होगी और मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस सबंध में पुलिस फिलहाल दो युवकों से पूछताछ कर रही है.