BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
02-Oct-2020 12:38 PM
JAMSHEDPUR: बीजेपी नेता पर एक गैंगस्टर ने फायरिंग कर दी. इस हमले में बीजेपी नेता बाल-बाल बच गए, लेकिन 45 मिनट के अंदर ही आरोपी की हत्या हो गई. गैंगस्टर के परिजनों ने हत्या का आरोप बीजेपी नेता पर लगाया है. यह घटना जमशेदपुर की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी गैंगस्टर सैंकी यादव ने बीजेपी नेता राजेश सिंह पर वर्चस्व को लेकर हमला कर दिया. गैंगस्टर ने बीजेपी नेता की गाड़ी को डिमना मोड़ के पास आगे से घेरा और अपने साथियों के साथ कई फायरिंग की, लेकिन बीजेपी नेता की किस्मत अच्छी रही की जान बच गई. आरोपी की हत्या के बाद बीजेपी नेता ने कहा कि आरोपी की हत्या से उसका कोई लेना देना नहीं है. उसने मुझ पर हमला किया था.
हमले के 45 मिनट के बाद आरोपी का मर्डर
बीजेपी नेता पर हमले के बाद 45 मिनट के बाद ही गैंगस्टर सैंकी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया गया. यही नहीं उसके शव को किसी गाड़ी से रौंद भी डाला. सैंकी यादव के भाई ने कहा कि भाई की हत्या बीजेपी नेता राजेश सिंह ने की है. हत्या में राजेश सिंह, उसका भांजा रोहन सिंह, चंद्रशेखर उर्फ शेखर, आयुष, शुभम सिंह, उत्तम समेत पांच-सात लोगों का हाथ है. इसको लेकर दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.