ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / जम्मू में PM मोदी ने समझाया '400 पार' का गणित, बताया क्यों रखा...

जम्मू में PM मोदी ने समझाया '400 पार' का गणित, बताया क्यों रखा 370 का लक्ष्य

20-Feb-2024 03:02 PM

By First Bihar

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू और कश्मीर में हजारों करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और परिवारवाद की राजनीति पर विपक्षी दलों को भी घेरा। उन्होंने बगैर नाम लिए आरोप लगाए कि सरकारें सिर्फ एक ही परिवार को आगे बढ़ाने में लगी रहीं। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की राजनीति में सबसे ज्यादा नुकसान युवाओं का होता है।


पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 को दीवार बताते हुए कहा कि- हमारी सरकार ने इस दीवार को हटा दिया है। अब जम्मू-कश्मीर एक संतुलित विकास की ओर बढ़ रहा है। मैंने सुना है कि इसी हफ्ते कोई फिल्म आने वाली है। मुझे लगता है कि आपका जय जयकार होने वाला है। मुझे नहीं पता कि कैसी फिल्म है, लेकिन मैंने टीवी पर इसके बारे में सुना। अच्छा है लोगों को जानकारी मिलने में काम आएगी।


पीएम ने कहा कि- 370 जाने के कारण आज मैंने हिम्मत के साथ देशवासियों को कहा है कि अगले चुनाव में भाजपा को 370 दीजिए और एनडीए को 400 पार कर दीजिए। आज यहां सैकड़ों नौजवानों को सरकारी नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए हैं। जम्मू-कश्मीर बहुत दशकों तक परिवारवाद की राजनीति का शिकार रहा है। परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने सिर्फ अपना स्वार्थ देखा है, आपके हितों की चिंता नहीं की है। परिवारवाद की राजनीति का सबसे ज्यादा अगर कोई नुकसान उठाता है, तो हमारे युवा उठाते हैं।'