ब्रेकिंग न्यूज़

BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’

Home / news / जम्मू में ड्रोन हमले के बाद बिहार में अलर्ट जारी, महाबोधि मंदिर की...

जम्मू में ड्रोन हमले के बाद बिहार में अलर्ट जारी, महाबोधि मंदिर की बढ़ाई गयी सुरक्षा

29-Jun-2021 05:28 PM

PATNA: जम्मू हवाई अड्डे पर स्थित वायु सेना स्टेशन पर हुए ड्रोन अटैक को लेकर बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य पुलिस मुख्‍यालय ने पटना सहित सभी जिलों के एसपी को सतर्क रहने के कहा है। वही सभी संवेदनशील जगहों की जांच और उनपर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है। एडीजी जितेंद्र कुमार ने यह आदेश जारी किया है। 


गौरतलब है कि जम्मू हवाई अड्डे पर स्थित वायु सेना स्टेशन पर रविवार तड़के दो ड्रोन से बम गिराए जाने और इस हमले में वायुसेना के 2 कर्मी घायल हो गये। इस हमले में एयरपोर्ट के एक बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा था। सीमा पार से इस ड्रोन को ऑपरेट किए जाने की बात सामने आने के बाद अब इसकी जांच NIA कर रही है। बता दें कि बीते दिनों दरभंगा जंक्शन पर हुए पार्सल ब्लास्ट, बांका के मदरसा में ब्लास्ट और सीवान में हुए ब्लास्ट की घटनाओं की जांच की जा रही है। अब तक इन मामलों में किसी नतीजे पर पुलिस पहुंच नहीं पायी है। इन घटनाओं को देखते हुए भी पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। 


 बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद पटना समेत अन्य जिलों में चौकसी बढ़ा दी गयी है। गया के महाबोधि मंदिर की भी सुरक्षा बढ़ायी गयी है। गया एक संवेदनशील क्षेत्र रहा है जहां 2013 और 2018 में आंतकी घटनाएं हो चुकी है। सिटी एसपी ने महाबोधित मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने बताया कि पटना सहित जिले के सभी एसपी को सतर्क रहने को कहा गया है। किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसे लेकर यह अलर्ट जारी किया गया है।