मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Oct-2024 08:38 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है जहां एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। इस बार गुलमर्ग में सेना की गाड़ी को निशाना बनाया गया है। जिसमें एक पोर्टर की मौत हो गयी है वही 4 जवान घायल हो गये हैं।
गुलमर्ग के नागिन इलाके में सेना की गाड़ी बोटपाथरी से आ रही थी तभी आतंकियों ने 18 राष्ट्रीय राइफल्स की गाड़ी पर हमला बोला। घटना में घायल जवानों को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इलाके में सर्च अभियान जारी है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बीते एक हफ्ते में यह तीसरा आतंकी हमला है। जिसमें अब तक 8 लोगों की मौतें हो चुकी है। इससे पहले 20 अक्टूबर को गांदरबल में आतंकी हमला हुआ था जिसमें कश्मीर के डॉक्टर, MP के इंजीनियर और पंजाब-बिहार के 5 मजदूरों की जान गई थी। आतंकी हमले में मारे गए मजदूर केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। इस घटना की जिम्मेदारी लश्कर के संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। इस हमले में शामिल आतंकी की तस्वीर भी अब सामने आ गयी है।