मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
26-Aug-2024 12:20 PM
By First Bihar
DESK: जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी लेकिन अब खबर बीजेपी ने अपरिहार्य कारणों से उम्मीदवारों की लिस्ट को वापस ले लिया है और नई लिस्ट जारी करने की बात कही है।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने राज्य की 90 में से 44 सीटों के लिए सोमवार की सुबह उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के कुछ ही घंटों बाद बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि उस लिस्ट का वापस ले लिया गया है। लिस्ट को कुछ और अपडेट के साथ जारी करने की बात कही गई है।
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। 90 सीटों पर सितंबर महीने में तीन चरण में चुनाव होंगे जबकि अक्टूबर महीने में चुनाव के नतीजे आएंगे। राज्य से धारा 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव कराए जा रहे हैं। 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग जबकि 4 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी।
90 में से 44 सीटों के लिए बीजेपी ने 26 अगस्त को बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी की और दो घंटे बाद ही लिस्ट को वापस ले लिया। कहा जा रहा है कि उम्मीदवारों में बदलाव को लेकर बीजेपी ने लिस्ट को वापस ले लिया है। कुच उम्मीदवारों के नाम बदलने के बाद फिर से नए सिरे से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी।