मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
29-Aug-2024 12:59 PM
By First Bihar
DESK : धारा-370 खत्म होने के बाद जम्मू -कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के तरफ से तारीखों का एलान किया गया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए 29 अगस्त से 5 सितंबर तक नामांकन भरा जाएगा। दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर को मतदान होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शामिल 26 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू होगी। वहीं नामांकन के लिए आखिरी तारीख 5 सितंबर है। चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार 9 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। दूसरे चरण में श्रीनगर,बडगाम,गांदरबल, रियासी ,राजौरी और पुंछ जिले में मतदान होगा। जम्मू कश्मीर में पहले चरण के 24 सीटों के लिए 18 सितंबर को और अंतिम चरण के 40 सीटों के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा।