ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल

जम्मू कश्मीर के सभी स्कूलों में गूंजेगी राष्ट्रगान की धूम, आतंकियों के डर से बंद हो चूका था प्रार्थना

13-Jun-2024 03:54 PM

By First Bihar

DESK : जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों के लिए राष्ट्रगान को अनिवार्य कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक सर्कुलर जारी कर यह आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक सभी स्कूलों में सुबह की सभा राष्ट्रगान के साथ शुरू होगी। सभा की अवधि 20 मिनट की होगी। इसके बाद अब वहां के स्कूलों को हर हाल में इस आदेश का पालन करना होगा। 


वहीं, इससे पहले  प्रशासन ने सभी सरकारी स्कूलों के साइनबोर्ड के लिए मानक डिजाइन तय कर राष्ट्रध्वज की तस्वीर को अनिवार्य कर दिया था। सभी सरकारी स्कूलों की इमारतों पर अलग-अलग रंगों के पेंट भी नहीं होंगे। अब सिर्फ ग्रे और सफेद रंग ही बाहरी दीवारों पर होगा। शिक्षा विभाग के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग के उपनिदेशक योजना को स्कूली इमारतों में  ग्रे व सफेद रंग की सफेदी कराने और साइन बोर्ड स्थापित करने का जिम्मा सौंपा गया है। 


सभी स्कूलों को अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट प्रशासकीय विभाग को भेजनी होगी। यह काम 30 अप्रैल तक पूरा किया जाना है। शिक्षा विभाग के मुताबिक प्रत्येक जिले में मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ)  उन स्कूलों का पूरा ब्योरा तैयार करेगा जहां ग्रे व सफेद रंग से दीवारों को सजाया अथवा पेंट किया होगा। उन्हेंं निर्धारित मानक के मुताबिक राष्ट्रध्वज की पृष्ठभूमि वाला साइनबोर्ड तैयार कर स्थापित करने वाले स्कूलों की सूची बनानी है। प्रत्येक जिले में सीईओ ने अपने अधीनस्थ सभी प्रिंसिपलों, क्षेत्रीय शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे यह कार्य किसी भी सूरत में 30 अप्रैल से पहले पूरा करें और प्रत्येक रविवार को इस दिशा में हुई प्रगति की रिपोर्ट जमा कराएं।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले समाजसेवी सलीम रेशी ने कहा कि  बालमन पर किसी भी चीज का असर जल्द होता है। अलगाववादी और आतंकी तत्व भी सबसे पहले छात्रों को ही गुमराह करते हैं। जब छात्र रोजाना स्कूल में आते-जाते साइन बोर्ड पर राष्ट्ध्वज देखेंगे तो उनके दिलो दिमाग पर इसकी अमिट छाप और इसके प्रति सम्मान की भावना मजबूत होगी। अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मूू कश्मीर में कई सुखद बदलाव देखने को मिले हैं। आतंकियों के डर से कश्मीर के स्कूलों में  सुबह की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान बंद हो चुका है, राष्ट्रध्वज स्कूली इमारतों में नहीं लहराया जाता था। जल्द ही स्कूलों में राष्ट्रगान भी गूंजेगा, इसकी हमें पूरी उम्मीद है।