दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
14-Sep-2024 07:26 AM
By First Bihar
DESK : पीएम मोदी आज डोडा जिला से जम्मू-कश्मीर में आए सुखद बदलाव का संदेश देंगे। पिछले करीब 45 वर्ष में किसी प्रधानमंत्री की डोडा में यह पहली जनसभा होगी। एक समय आतंक का केंद्र रहे डोडा जिले को प्रदेश सरकार अब पर्यटन के केंद्र के तौर पर विकसित करने के प्रयास में जुटी है। इससे पहले 1979 में इंदिरा गांधी ने डोडा में जनसभा को संबोधित किया था।
दरअसल,एक समय आतंक का केंद्र रहे डोडा जिले को प्रदेश सरकार अब पर्यटन के केंद्र के तौर पर विकसित करने के प्रयास में जुटी है। यही वजह है कि इस क्षेत्र को फिर से निशाना बनाने का प्रयास हो रहा है। इससे पहले 1979 में इंदिरा गांधी ने डोडा में जनसभा को संबोधित किया था। डोडा जिले में पहले चरण के तहत 18 सितंबर को मतदान होना है। प्रधानमंत्री के दो घंटे के इस चुनावी दौरे से भाजपा ने डोडा और उसके आसपास की आठ सीटें जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश की कुल 90 सीटों के लिए तीन चरण में मतदान होना है।
वहीं, डोडा में जनसभा के बाद प्रधानमंत्री हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रहे हैं। दो घंटे के तूफानी दौरे के दौरान पीएम डोडा, किश्तवाड़ व रामबन के लोगों को आतंकवाद से मुक्ति, खुशहाली व बेहतर भविष्य का विश्वास दिलाकर भाजपा उम्मीदवारों की जीत की जमीन तैयार करेंगे। जनसभा में क्षेत्र से भाजपा के सभी आठ उम्मीदवार मौजूद रहेंगे।
उधर, भाजपा ने प्रधानमंत्री की विधानसभा चुनाव को लेकर इस पहली जनसभा से पूरे प्रदेश में विकास व खुशहाली का बड़ा संदेश देने की तैयारी की है। ऐसे में पार्टी ने डोडा के साथ जम्मू में भी बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री की जनसभा के लाइव प्रसारण की तैयारी की है।