ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक को लगी गोली

05-Jun-2022 12:36 PM

By DEEPAK

NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां भागबीघा ओपी क्षेत्र मोरा तालाब के नवादापर गांव से बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहां ज़मीन को लेकर पूर्व से चले आ रहे विवाद में कहासुनी के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक के बाएं हाथ में गोली लगी है। जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल ले गए। जहां उनकी इलाज की जा रही है। 


इस घटना के संबंध में घायल के परिजन राहुल ने बताया कि स्थानीय मुखिया के विवादित गली में मिट्टी भराई का काम चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्ष के लोगों बीच विवाद बढ़ गई। एक पक्ष के सुजीत कुमार, सूरज कुमार, ओमप्रकाश, सुबोध समेत डेढ़ दर्जन की संख्या में लोगों ने निजी ज़मीन पर मिट्टी गिराने के आरोप पर दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। 


जिससे एक युवक सुजीत कुमार पिता कलेंद्र यादव 14 वर्षीय के बाएं हाथ में गोली लग गई। इस दौरान करीब 40 राउंड गोलियां चली। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी। मौके पर दो खोखा भी बरामद किया गया है।