बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
10-Apr-2021 03:22 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : सुपौल जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां महज 7 इंच जमीन के लिए दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. गोलीबारी की इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घटना करजाईन थाना इलाके के फकीरना गांव की बताई जा रही है. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
बताया जा रहा है कि फकीरना गांव 7 इंच जमीन के लिए शिव शंकर चौधरी और छेदी चौधरी में कई महीनों से विवाद चल रहा था. यही विवाद आज खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. गोलीबारी की इस घटना में दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. जांच में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच विवाद काफी लंबे समय से चलता आ रहा है. मामले को लेकर एक बार पंचायत भी बुलाई जा चुकी है. लेकिन अबतक मामले का निपटारा नहीं हो सका जिसके बाद आज दोनों पक्षों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी हुई है. मामले की जांच चल रही है.