Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
22-Nov-2020 04:42 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : गोपालगंज में जमीन विवाद में एक पक्ष ने जमीन पर कब्ज़ा करने की नियत से जहां ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की. वहीं इस फायरिंग में एक ही पक्ष के 8 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को गोली का छर्रा लगा है. जिन्हें आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं. घटना थावे के जगदीश गांव की है.
थावे के जगदीश गांव में दलित समुदाय के घायलों के मुताबिक उनका अपने गांव के ही दबंगों से जमीन विवाद को लेकर मामला चल रहा था. इसके साथ वे गांव के कुछ दबंगों के यहां अब मजदूरी करने के लिए नहीं जा रहे थे. जिसको लेकर उनके साथ पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी.आज भी गांव के ही अमर सिंह, रामेश्वर सिंह सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग उनकी बस्ती में आये और कुछ घरों की झोपड़ी में आग लगा दी. जब उनलोगों के द्वारा इसका विरोध किया गया तो ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की गयी.
इस फायरिंग में सूरत राम, अलगू राम, झगरू राम, चंदा देवी, आशा देवी, श्रवन कुमार और राजीव राम सहित 8 लोग घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पीड़ितों के मुताबिक दबंगों के द्वारा करीब दो दर्जन से ज्यादा बार फायरिंग की गयी और उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. बहरहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है.