ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा

जमीन मालिक और उसके परिवार पर जानलेवा हमला, आधा दर्जन लोग घायल

11-Oct-2020 05:09 PM

By BADAL ROHAN

PATNA : पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर नहर के पास खूनी संघर्ष देखने को मिला. जहां जमीन मालिक को उसके अपने ही जमीन पर पिलर गाड़ना महंगा पड़ गया. खेती के लिए पट्टा पर लिए हुए लोगों ने जमीन मालिक व उसके परिवार पर रड और लाठी डंडे से जान लेवा हमला कर दिया, साथ ही उसके स्कॉर्पियो गाड़ी में भी तोड़ फोड़ कर दी. 


इस जानलेवा हमले में 6 लोग घायल हो गए. वहीं दो लोग किसी तरह जान बचा कर भाग निकले और थाना पहुंचे. पीड़ितों ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी और घायल अन्य लोगों की जान बचाने की गुहार लगाई. वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर थाना पर पहुंचे दो घायलों को इलाज के लिए NMCH भेजा और अन्य घायलों को बचाने के लिए घटना स्थल पर गए. 


पीड़ित मकान मालिक ने बताया की फतेहपुर नगर के पास उनकी 7 बीघा जमीन है और इसे वे इलाके के लोगों को पट्टा पर दिए हुए थे. पट्टादार के छोड़ देने के बाद वे अपने जमीन पर पिलर गाड़ने गए तो पट्टेदार और उसके लोगों ने हमला बोल दिया. जिसमें 6 लोग घायल हो गए.