सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?
09-Nov-2020 01:41 PM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR : कटरा थाना क्षेत्र के तेहवारा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में दो लोग गोली से जख्मी हो गए. दोनों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. गोली से जख्मी शंकर सिंह के पुत्र सुमित कुमार सिंह तथा स्वर्गीय प्रवीण सिंह के पुत्र नागेन्द्र कुमार सिंह शामिल हैं.
सुमित कुमार सिंह की स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है. गोली पैर में फंसी है. इस घटना के कारण तेहवारा में भीषण दहशत का वातावरण कायम हो गया है. तत्काल गांव में कटरा थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार घटनास्थल पर पहुंच और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. फिलहाल वो पुलिस के जवानों के साथ कैंप कर रहे हैं.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उस गांव में एक मंदिर की जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था. दोपहर में वो ट्रैक्टर से खेत जोतने पहुंचे थे. दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा और गोलीबारी के बाद दो लोगों को गोली लग गई. देखते ही देखते गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि गोली चलाने वालों में आनंत सिंह और उसके पुत्र संजू कुमार सिंह बताये जा रहे हैं. घटनास्थल से चार खोखा और 7 जिंदा कारतूस बरामद किये गए हैं. घटना में शामिल ट्रैक्टर को भी पुलिस ने फिलहाल जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है.