BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
14-Aug-2022 01:35 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA : मधेपुरा में एक बार फिर भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान लाठियां और तलवार भांजी गई. हमले में कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें एक लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
जानकारी के मुताबिक, घटना मुरलीगंज के काशीपुर की है, जहां 36 इंच जमीन को लेकर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना में एक पक्ष के 10 लोग बुरी तरह घायल हो गये. वहीं, दूसरे पक्ष के दो लोगों की सर फट गया है. सभी घायलों का इलाज मुरलीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है. डोक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है.
पीड़ित पक्ष की माने तो शादी समारोह को लेकर मिट्टी भरवाई जा रही थी. इसको लेकर पहले दोनों के बीच झड़प हुई और देखते ही देखते ममला मारपीट में बदल गई. पीड़ित ने बताया की लाठी डंडे के अलावे कुदाल और रड़ से हमला किया गया है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर तत्काल संबंधित थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया गया है. ममाले की जांच की जा रही है.