Patna Metro : पटना मेट्रो का बड़ा ट्रायल रन: आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन, मार्च में शुरू होगा परिचालन Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत बिहार मौसम अपडेट: फरवरी के अंत में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी
29-Dec-2020 11:02 AM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद पंचायत में बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी. गोली चलने की आवाज़ सुनकर परिजन बाहर निकले तो देखा कि गले के पास से खून निकल रहा है और जख्मी शख्स सड़क पर गिरा तड़प रहा है. उसे जख्मी अवस्था में ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है.
डॉक्टरों ने बताया कि गोली उसके जबड़े में फंसी हुई है. जानकारी के अनुसार जख्मी मो.मुन्ना अली अपने घर पर ही थे. तभी किसी ने उन्हें आवाज़ देकर बाहर बुलाया और गोली मारकर फरार हो गए. बताया गया है मुन्ना ताजपुर बाजार में मैरिज हॉल चलाते हैं. परिजनों का कहना है कि फरीक से उनका पुराना जमीन विवाद चल रहा है, जिसमें कई बार पंचायत भी हुई है. उसी विवाद में इनके भतीजा ने घर से बुलाकर गोली मारी है. गोली उनके जबड़े में लगी है. डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है.
पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई है. मामले की जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि छानबीन चल रही है. हमलावर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.