बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
12-Feb-2021 09:12 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : भागलपुर के नवगछिया में जमीन विवाद में भतीजों ने अपनी ही चाची के मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे नवगछिया थाने के थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. मृतका की पहचान धर्मवीर यादव 42 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में की गई है. घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है.
जानकारी के अनुसार, धर्मवीर यादव गुड़िया देवी के दूसरे पति हैं. गुड़िया के पहले पति जाले यादव की मौत बीमारी के कारण हो गयी थी. इसके बाद पिछले साल दशहरे के दिन गुड़िया देवी ने अपने चचेरे देवर धर्मवीर यादव उर्फ गुड्डू यादव के साथ शादी कर ली थी. परिजनों ने बताया कि जाले यादव के हिस्से में 3.5 बीघा जमीन थी जिसपर गुड़िया देवी के भैंसुर जवाहर यादव और उसके लड़कों ने कब्जा कर लिया था. लेकिन इस बार जाले यादव की जमीन पर गुड़िया के दूसरे पति धर्मवीर यादव ने बोआई कर दी थी. यही बात गुड़िया देवी के भैंसुर और उसके पुत्रों को पच नहीं रही थी. जिसको लेकर अक्सर दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहता था.
धर्मवीर यादव ने बताया कि जवाहर यादव के पुत्र गुड़िया को अपने घर पर बुलाकर झगड़ा करने लगे और इसी क्रम में आक्रोशित होकर जवाहर यादव के पुत्रों ने गुड़िया देवी के मुंह में गोली मार दी. धर्मवीर यादव का आरोप है कि जवाहर यादव के तीन पुत्रों विकास यादव, मिथुन यादव, मृत्युंजय यादव, ग्रामीण राजीव यादव, साजो यादव, अजय यादव, बन्नो यादव और जवाहर यादव के नाती कमलकुण्ड निवासी सचिन यादव ने मिलकर गुड़िया देवी की हत्या कर दी है.
इधर घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर सभी आरोपी अपने घर से फरार हो गए हैं. घटना के बाबत थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामला जमीन विवाद का है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर चुकी है.