ब्रेकिंग न्यूज़

गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश

जमीन विवाद को लेकर पाटीदारों ने कर दिया पिता - पुत्र पर हमला, बेटे की हुई मौत

24-Oct-2022 10:18 AM

SIWAN : बिहार के सिवान से एक जमीन विवाद से जुड़ा हुआ एक मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला गोरियाकोठी गांव का बताया जा रहा है। जहां पाटीदारों ने जमीन विवाद में पिता-पुत्र पर लाठी-भाले से हमला कर दिया। पिटाई से घायल बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है। 


इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के खगनी गॉंव में पाटीदारों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से लड़ाई चल रही थी। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। पिता-पुत्र पर लाठी और भाले से वार किया गया। जिससे पिता -पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आनन - फानन में आसपास के लोगों ने पिता-पुत्र को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बेटे संतोष मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता कामेश्वर मिश्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। 


पीड़ित पक्ष का कहना है कि बीती रात पाटीदारों ने पिता-पुत्र को स्कूल के पास ये कहकर बुलाया कि वहां कुछ काम है। पाटीदारों के बुलाबे पर जब पिता-पुत्र स्कूल के पास पहुंचे तो उनलोगों ने अचानक लाठी और भाला से हमला कर दिया। दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद अधिक चोटिल होने की वजह से संतोष की मौत हो गई। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।