ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, सरेआम हथियार लहराते वीडियो...

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, सरेआम हथियार लहराते वीडियो वायरल

28-Mar-2021 10:26 AM

By Neeraj

SAHARSA : सहरसा जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी और पत्थरबाजी हुई. वहीं घटनास्थल से कपड़ा लपेटे एक बोतल भी बरामद किया गया है. लोगों ने आशंका जताई कि वहां बम हो सकता है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी त्रिमूर्ति चौक की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. आज अचानक एक पक्ष के लोग जमीन पर घर बनाने पहुंचे थे जिसकी सूचना दूसरे पक्ष के लोगों को मिली. थोड़ी ही देर बाद गोलीबारी और पत्थरबाजी होनी शुरू हो गई. 


इस घटना से आक्रोशित लोगों ने त्रिमूर्ति चौक को जामकर दिया और खूब आगजनी की. मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन सूचना मिलने के तीन घंटे के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस के रवैये के खिलाफ भी लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. वहीं इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.