ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

जमीन सर्वे में शुरू हुआ खून-खराबा? वंशावली बनाने गांव आये व्यक्ति की मौत, परिजनों ने कहा-पट्टीदारों ने मार डाला

08-Sep-2024 06:54 PM

By First Bihar

JEHANABAD: बिहार में शुरू हुए जमीन सर्वे में पहले से ही विवाद बढ़ने की आशंका जतायी जा रही थी. अब वह सच साबित होती दिख रही है. बिहार के जहानाबाद में जमीन सर्वे के लिए वंशावली बनवाने गांव आये व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है. मृतक के परिवार के लोग कह रहे हैं कि पहले ही धमकी मिली थी कि वंशावली सही से बनवाना, नहीं तो मार देंगे. 


मामला जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव की है. वहां 55 साल के अशोक सिंह की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है. अशोक सिंह के भाई और परिवार के लोग कह रहे हैं कि उनकी हत्या कर दी गयी है. इसकी धमकी पहले ही मिली थी.


धर्मपुर गांव के मूलनिवासी अशोक सिंह झारखंड के बोकारो में रहते थे. बिहार में जमीन सर्वे शुरू होने पर वंशावली बनाने के लिए गांव आए थे. गांव में उनकी लाश मिली है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. कल्पा के थानेदार राजकुमार राय ने बताया कि सभी बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है.


पहले ही मिली थी धमकी

अशोक सिंह के भाई का आरोप है कि उनकी हत्या कर दी गयी है. पट्टीदारों ने पहले ही ये धमकी दी थी कि वंशावली सही से बनवाना नहीं तो जान से मार देंगे। भाई के साथ वे भी गांव गए थे, लेकिन फिर बोकारो वापस लौट गए थे. रविवार को सूचना मिली कि उनके बड़े भाई की मौत हो गई है. 


उधर पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया कीचड़ में गिरने से मौत का मामला लग रहा है. अशोक सिंह शारीरिक रूप से काफी कमजोर थे. उनके शरीर पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं मिले हैं. परिवार वालों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वैसे, मौत का कारण क्या है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.