ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / जमीन खरीद-बिक्री को लेकर बड़ा बदलाव करने जा रही नीतीश सरकार, विधानसभा के...

जमीन खरीद-बिक्री को लेकर बड़ा बदलाव करने जा रही नीतीश सरकार, विधानसभा के मौजूदा सत्र में पेश होगा विधेयक

30-Nov-2021 08:15 AM

PATNA : बिहार सरकार राज्य में जमीन की खरीद बिक्री को लेकर अब बड़े बदलाव की तरफ से आगे बढ़ने की तैयारी में है. राज्य में जमीन की खरीद बिक्री के साथ नक्शा भी अब बदल जाएगा. इसके लिए सरकार स्पेशल म्यूटेशन शुरू करने जा रही है. सरकार की तरफ से इसके लिए कानून में आवश्यक बदलाव भी किया जाएगा और इससे जुड़े विधेयक सरकार विधानसभा के मौजूदा शीतकालीन सत्र के दौरान पेश करने वाली है.


सरकार की तरफ से बिहार भूमि दाखिल खारिज संशोधन विधेयक सदन में पेश किया जाएगा. इसमें विधेयक के पास होते ही व्यवस्था में भी बदलाव हो जाएगा नई व्यवस्था में खरीद बिक्री होने के साथ अमीन प्लॉट पर जाकर भू नक्शा सॉफ्टवेयर से संबंधित प्लॉट के खरीदार के मुताबिक उसका विभाजन कर देगा. उसका प्री म्यूटेशन स्केच बनाकर अंचल में इस काम के लिए बाकी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी. इसके साथ ही जमाबंदी के आंकड़ों में परिवर्तन हो जाएगा. एक जमीन की खरीद बिक्री के बाद गांव का नक्शा भी अपडेट कर दिया जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया के बाद में प्लॉट का नक्शा शुद्धि पत्र के साथ अटैच कर जारी कर दिया जाएगा. हर जमीन की चौहद्दी के बारे में पूरी जानकारी होगी.


सरकार की तरफ से किए जा रहे हैं इससे नए बदलाव के बाद भूमि विवाद को कम करने में मदद मिलेगी. जब जमीन के बारे में सही सही जानकारी मुहैया रहेगी तो आपसी विवाद भी कम होंगे, और लोग जमीन के मामले में ठगी के शिकार भी नहीं हो पाएंगे. अगर कोई व्यक्ति अपने प्लॉट का एक हिस्सा बेचता है तो म्यूटेशन के साथ उसका नक्शा भी मिलेगा.