पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
03-Aug-2024 05:31 PM
By First Bihar
DESK: जमीन के विवाद में एक बाप ने अपनी बेटी का मांग सुनी कर दी। ऐसा कदम उठाते उन्होंने एक बार भी नहीं सोचा कि वो क्या करने जा रहे हैं? पिता ने अपने हाथों बेटी का सुहाग उजाड़ दिया। उन्होंने अपने IRS दामाद की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान पंजाब पुलिस के सस्पेंडेड AIG मलविंदर एस सिद्धू के रूप में हुई है। दिनदहाड़े चंडीगढ़ कोर्ट परिसर में हुई इस वारदात से अफरा-तफरी मच गयी।
बताया जाता है कि मलविंदर एस सिद्धू का अपने ही दामाद से मोहाली में जमीन का विवाद चल रहा था। सुनवाई के दौरान ससुर और दामाद दोनों कोर्ट में आए हुए थे। तभी निलंबित एआईजी मलविंदर एस सिद्धू ने कोर्ट परिसर में ही अपने आईआरएस अफसर दामाद को गोलियों से भून डाला। गोली लगते ही दामाद जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गयी।
तभी मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने आरोपी ससुर को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस थाने लेकर गयी है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि मोहाली में जमीन को लेकर दोनों ससुर और दामाद के बीच विवाद चल रहा था और यह मामला कोर्ट में विचारधीन है।
मामले की सुनवाई के दौरान दोनों कोर्ट में आए हुए थे तभी ससुर ने दामाद को कोर्ट परिसर में ही गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में रहने वाले लोग और रिश्तेदार भी सकते में हैं। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।