ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बक्सर में दो देवरों ने मिलकर भाभी को मारी गोली, मौके पर ही महिला की मौत : पति की हत्या के आरोप में पिछले दिनों जेल से जमानत पर बाहर आयी थी महिला

03-Apr-2024 12:13 PM

By First Bihar

BUXAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें सामने न आती हों। इसी कड़ी में ताजा जानकारी बक्सर से निकल कर सामने आ रही है। जहां जमीन के विवाद में दो देवर ने मिलकर अपनी ही भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह वारदात उस वक्त हुई जब महिला अपनी बेटी के साथ शौच के लिए गई थी।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में बुधवार की सुबह दो देवर ने मिलकर अपनी ही भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात सिकरौल थानाक्षेत्र के पांडेयपुर गांव में अहले सुबह की है। इस हत्या की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। मृतका की उम्र करीब 40 साल बतायी जा रही है। वह अपने पति की हत्या के केस में जेल भी जा चुकी है। होली के मौके पर जेल से रिहा होकर आई थी। हत्या का आरोप मृतका के दो देवरों पर लगा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सिकरौल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। यह वारदात तड़के  पांच बजे की है। महिला अपनी बेटी के साथ शौच के लिए गांव से बाहर जा रही थी। तभी अपने घर से कुछ दूरी पर उसे गोली मार दी गई। महिला को सीने में दो गोली मारी गई है। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


उधर, इस घटना में मृतका की बेटी महिमा कुमारी ने बताया कि उसके दोनों चाचा ने मिलकर उसकी मां को गोली मारी है। उसने जब विरोध किया तो वे लोग उसे भी मारने लगे। बताया जाता है कि महिला अपने पति की हत्या के आरोप में जेल गई थी। जो 10 माह जेल में रहने के बाद बेल पर रिहा होकर होली से दो दिन पूर्व अपने घर आई थी। फिलहाल हत्या की इस घटना की अलग-अलग कोण से पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।