ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड से बिहार पहुंचा हाथियों का झुंड, गेहूं की फसल को रौंदा; इलाके के लोगों में दहशत Bihar Road Accident : पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो सगे भाइयों को कुचला, ट्यूशन से लौट रहे थे दोनों बच्चे बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

20-Aug-2024 09:49 PM

By First Bihar

SHEOHAR: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन के लिए बिहार में आए दिन हत्याएं हो रही है। ताजा मामला शिवहर का है जहां जमीन के लिए एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना पुरनहिया थाना क्षेत्र के चिरैया गांव की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


घटना के संबंध में शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि पुरनहिया थाना क्षेत्र के ग्राम चिरैया में 62 वर्षीय बृजकिशोर सिंह और  रामउदार सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। आज दोनों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट की सूचना मिलते ही पुरनहिया  थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि बृज किशोर सिंह घायल अवस्था में जमीन पर पड़े हैं। 


आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल शिवहर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट