बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
25-Dec-2022 06:28 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद ऐसा बढ़ा कि चाचा ने 18 साल की भतीजी गुड़िया को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवती मौके पर ही गिर पड़ी। जिसके बाद परिजन उसे एनएमसीएच ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल अभी युवती खतरे से बाहर है।
वहीं भतीजी को गोली मारने के बाद आरोपी चाचा सुरेंद्र राय मौके से भागने लगा तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे धड़ दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पास से दो देसी कट्टा, एक मैगजीन, एक खोखा और 6 कारतूस बरामद किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गयी है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार घटना पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र की हैं जहां सकलदेव राय और सुरेंद्र राय दोनों रिश्ते में भाई लगते हैं। दोनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा था। रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि यह हिंसक रूप ले लिया। अपने भाई सकलदेव राय की बातों से गुस्साएं सुरेंद्र राय ने जेब से देसी कट्टा निकाला और भतीजी को गोली मार दी। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। भतीजी पर गोली चलाने के बाद सुरेंद्र राय भागने लगा जिसे वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।