ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

जमीन के बदले नौकरी मामले में CBI का एक्शन, ECR के 51 कर्मियों को समन भेज दिल्ली बुलाया

जमीन के बदले नौकरी मामले में CBI का एक्शन, ECR के 51 कर्मियों को समन भेज दिल्ली बुलाया

18-Nov-2023 04:33 AM

By First Bihar

PATNA : रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल के 51 रेल कर्मचारियों को सीबीआई ने समन भेज पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। इनको मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ सभी तरह के दस्तावेज लेकर आने को कहा गया है।


दरअसल, जमीन के बदले नौकरी मामले में दीपावली के बाद से ही कई रेल अधिकारियों व राजनेताओं से पूछताछ हो चुकी है। अब नौकरी पाए रेल कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। अभी तक सौ से अधिक रेलकर्मियों से पूछताछ हो चुकी है। उसके बाद अब दानापुर मंडल के 51 रेल कर्मचारियों को सीबीआई ने समन भेज पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है।इनलोगों को 25 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों को बुलाया गया है। 

नई दिल्ली तलब किए जाने वालों में राजेंद्र नगर स्टेशन के अरुण कुमार, कुंदन कुमार सिंह, संतोष कुमार, अरुण कुमार, अशोक कुमार अकेला, रविरंजन राय, फकिरा राय, विनोद कुमार, महादेव राय, पाटलिपुत्र जंक्शन के जंजीर निराला, रमेश यादव, प्रशांत कुमार, राजेश यादव, सुरेश यादव, दानापुर स्टेशन के अखिलेश कुमार, रंजन कुमार, शिव कुमार, सुधीर कुमार, धर्मेंद्र राय शामिल हैं।


वहीं, मनोज कुमार चौधरी, महादेव राय, मो.शमीम अख्तर, रेलवे आपरेशन के निलाभ कुमार, नवीन कुमार, संजय कुमार रघुवीर, ब्रह्मप्रकाश, रहमत अली सिराजी, तारेगना के प्रेमचंद कुमार, अरविंद कुमार, कमलेश गुप्ता, पटना जंक्शन के संजय कुमार, बिजली राय, बिनोद कुमार, कृष्ण कुमार, मोइनुद्दीन अहमद, ब्रह्मदेव राय, धीरज कुमार, ज्ञांति देवी, नागमणि कुमार यादव, सुनैना देवी को भी तलब किया गया है।


उधर, किउल जंक्शन के सुनील ठाकुर, गहमर के हरिकिशुन यादव, अमित कुमार, बक्सर स्टेशन के मो.शमीम अख्तर, नवादा के मुन्ना कुमार, दानापुर स्टेशन के डिप्टी सीआईटी राकेश कुमार पिंटू एवं ट्रैक मेंटेनर संतोष कुमार, राजेंद्र नगर स्टेशन के संतोष कुमार शर्मा, रंजीत कुमार, रामदेव यादव, रंदीप कुमार यादव, रविंद्र यादव एवं संजय यादव भी सीबीआई की सूची में शामिल हैं।