ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

Bihar: जमाबंदी में छेड़छाड़ को लेकर कोर्ट की कार्रवाई, CO समेत 3 के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

Bihar: जमाबंदी में छेड़छाड़ को लेकर कोर्ट की कार्रवाई, CO समेत 3 के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

17-May-2023 01:29 PM

By Tahsin Ali

PURNIA: जमीन से छेड़छाड़ मामले में  न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए, बिहार के पूर्णिया में नगर अंचलाधिकारी अशोक कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. यह मामला वकील संजुक्ता कुमारी के जमीन जमाबंदी के साथ छेड़छाड़ का है.  फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मासूम खन्ना की अदालत ने नगर अंचलाधिकारी के खिलाफ कोर्ट ने नगर अंचलाधिकारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. 


बता दें नगरअंचलाधिकारी अशोक कुमार के खिलाफ जमीन से जुड़े एक मामले में कोर्ट ने सख्ती अपनाते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया है. वकील संजुक्ता कुमारी ने कोर्ट में एक मामला दर्ज करवाया था. जहां अंचलाधिकारी अशोक कुमार पर जमीन जमाबंदी मामले में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. वहीं कोर्ट में उपस्थित न होने पर फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मासूम खन्ना की अदालत ने सख्ती अपनाते हुए अंचलाधिकारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.


इस मामले को लेकर अंचलाधिकारी अशोक कुमार को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया था, लेकिन वो नहीं आए. जिसके बाद उपस्थित नहों होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है. वही इसके बाद भी नगर CO ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और ऑफिस जाकर अपना काम करने में व्यस्त दिखाई दिए. ये वारंट सिविल कोर्ट पूर्णिया के फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मासूम खन्ना की ओर से के. नगर सीओ अशोक कुमार, गिरीश कुमार सिंह और पुरेंद्र प्रसाद सिंह के विरुद्ध जारी किया गया है.