ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

BJP प्रत्याशी ने जीत के लिए सपना चौधरी से कराया रोड शो, खुद और पार्टी के नेताओं के प्रचार पर नहीं था भरोसा

16-Dec-2019 08:05 PM

DHANBAD:  भाजपा प्रत्याशी को जब खुद और पार्टी के बड़े नेताओं के प्रचार से जीत का भरोसा नहीं रहा तो उन्होंने हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी पर भरोसा किया और लाखों रुपए खर्च कर रोड शो कराया. सपना को देखने के लिए जब हजारों की भीड़ दिखी तो प्रत्याशी का मन गदगद हो गया.

जामा प्रत्याशी ने कराया रोड शो

जामा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू सपना चौधरी का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही सपना चौधरी पहुंची तो केराबनी से होते हुए जामा,महारो, बारापलासी, सिदुरिया, रामगढ़, मोहबना होते हुए कडविंधा होते हुए रोड शो कराया गया. इस दौरान सपना को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे. सब सपना को करीब से देखना चाह रहे थे. हर कोई सपना के साथ सेल्फी लेने के लिए संघर्ष कर रहा था. 

सपना ने प्रत्याशी को वोट देने की अपील

रोड शो में सपना चौधरी ने लोगों से वोट देने की अपील की. कहा कि झारखंड में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी. पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में चल रही विकास योजनाओं और जनहित के कार्यों को सपना ने राष्‍ट्रभक्ति से जोड़ते हुए राज्‍य में एक मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया. बता दें कि मुर्मू के लिए सीएम रघुवर दास, दुमका से ही पीएम मोदी, मनोज तिवारी, अर्जुन मुंडा समेत कई नेता चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं. उसके बाद मुर्मू ने सपना चौधरी से चुनाव प्रचार कराया.