ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्‍ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया

जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, बाजार में खपाने की थी पूरी तैयारी

जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, बाजार में खपाने की थी पूरी तैयारी

14-Mar-2020 03:26 PM

By Awnish

MOTIHARI: अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। मोतिहारी पुलिस ने जाली नोट के जालसालों को गिरफ्तार किया है। दो लाख से ज्यादा के जाली नोट बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गया गिरोह का एक सदस्य पहले भी दिल्ली में जाली नोट के साथ पकड़े जाने पर जेल जा चुका है। 


मोतिहारी पुलिस ने अदापुर के मूर्तियां गांव से जाली नोटों के चार जालसाजों को धर दबोचा है। इन चारों के पास से दो लाख 24 हजार पांच सौ के जाली नोट बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए जाली नोट 2000 और 500 के हैं। इन नोटों को गिरोह के सदस्य बाजार में खपाने के फिराक में लगे हुए थे। 


पकड़े गए गिरोह के सदस्यों में जाली नोटों के धंधे का एक पुराना शातिर भी शामिल है। पकड़ा गया आस मोहम्मद नाम का एक शख्स इससे पहले दिल्ली में जाली नोट का कारोबार करते पकड़ा जा चुका है। वहीं गिरोह के बाकी सदस्यों को भी पहले समस्तीपुर से जाली नोटों के साथ पकड़ा जा चुका है।