ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / news / जल्द सीट शेयरिंग की रट लगा रहे जेडीयू को कांग्रेस का जवाब: कोई...

जल्द सीट शेयरिंग की रट लगा रहे जेडीयू को कांग्रेस का जवाब: कोई हड़बड़ी नहीं है, समय आयेगा तो सब तय हो जायेगा

09-Jan-2024 05:02 PM

By First Bihar

PATNA: पिछले दो दिनों में जेडीयू के तीन प्रमुख नेताओं ने मीडिया के सामने बयान दिया है-I.N.D.I.A. गठबंधन में जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा कर लिया जाना चाहिये. जेडीयू नेताओं ने सीट शेयरिंग नहीं होने का दोष कांग्रेस पर मढ़ा है. आज कांग्रेस की ओर से जवाब आया है. कांग्रेस ने कहा है-सीटों के बंटवारे की कोई हड़बड़ी नहीं है, जब समय आयेगा तो सीट शेयरिंग हो जायेगी.


दरअसल जेडीयू नेता केसी त्यागी ने सोमवार को मीडिया में आकर कहा कि कांग्रेस सीट शेयरिंग नहीं कर रही है. त्यागी ने कहा कि इससे जेडीयू चिंतित है. उसके बाद बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव मीडिया के सामने आये और कहा कि जल्द से जल्द सीट शेयरिंग हो जाना चाहिये. मंगलवार को बिहार के एक और मंत्री और नीतीश के सबसे करीबी माने जाने वाले नेता विजय चौधरी ने कहा कि सीट शेयरिंग नहीं होने से परेशानी हो रही है. जल्द से जल्द ये काम पूरा हो जाना चाहिये.


कांग्रेस ने दिया जवाब

अब कांग्रेस ने जेडीयू नेताओं की हड़बड़ी पर जवाब दिया है. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज मीडिया से कहा- कोई हड़बड़ी नहीं है, कभी भी सीट बंटवारा हो जाएगा. अखिलेश सिंह ने कहा कि कोई चुनाव थोड़े ही डिक्लेयर कर दिया गया है कि सीटों का बंटवारा तुरंत कर लेना है. अभी तो किसी भी पार्टी का सीट  नहीं बंटा है. बीजेपी का भी अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारा नहीं हुआ है


अखिलेश सिंह ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं है. कभी भी सीट शेयरिंग हो जाएगी. अभी तो लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान भी नहीं हुआ है. जेडीयू की जल्द सीट शेयरिंग करने की मांग पर अखिलेश सिंह ने कहा कि पता नहीं वो जेडीयू के नेता कहां सवाल पूछ रहे हैं, किससे सवाल पूछ रहे हैं. जिसको समझ है, वो ऐसे सवाल नहीं करेगा. क्योंकि कांग्रेस ने सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू कर दी है और लगातार बातचीत चल रही है.


अखिलेश सिंह ने 16 सीट से कम पर बात नहीं करने के जेडीयू नेता केसी त्यागी की घोषणा पर भी प्रतिक्रिया दी. अखिलेश सिंह ने कहा कि वे केसी त्यागी की बात पर क्या प्रतिक्रिया दें. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीटों के बंटवारे के लिए जेडीयू की ओर से नेता नॉमिनेट किए गए हैं. उन नेताओं में केसी त्यागी हैं ही नहीं.  उसमें विजय चौधरी हैं. अगर विजय चौधरी कुछ बात करें तो समझ आता है. हमारे लिए विजय चौधरी की बात ज्यादा महत्वपूर्ण है.