पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
20-Jan-2020 03:28 PM
PATNA: चुनावी साल में नेताओं को अपने पुराने सहयोगियों की याद आ ही जाती है। सीएम नीतीश कुमार को भी अपने एक पुराने करीबी सहयोगी की याद आ रही है। महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर पटना में आयोजित राजपूतों के महाजुटान के बीच नीतीश को बिहार के इस दिग्गज राजपूत नेता की याद आयी है। लोगों के याद दिलाने पर ही सही नीतीश ने उन्हें अपना साथी बता कर गर संभव मदद की बात कही।
यहां बात कभी बिहार की राजनीति में कभी ऊंची रसूख रखने वाले नेता आनंद मोहन की हो रही है। सीएम नीतीश कुमार ने जेल में बंद आनंद मोहन को याद करते हुए कहा कि वे हमारे पुराने साथी है। मुझे उनकी चिंता नहीं है यह मत समझिएगा। नीतीश ने कहा कि मुझे आनन्द मोहन से लगाव है। उनके लिए जितना कुछ हो सकेगा हम करेंगे। वहीं उन्होनें कहा कि कुछ चीजों में हम लोगों का बहुत नहीं चलता। दरअसल कार्यक्रम के दौरान कुछ नेताओं ने नीतीश कुमार के सामने आनंद मोहन का नाम लिया और उनके पक्ष में नारे लगाए तो नीतीश ने आनंद मोहन के प्रति अपनी भावनाओं का जिक्र किया। 'आनंद मोहन को रिहा करो' नारा लगाने वाले से सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इसके लिए अलग से कार्यक्रम रखिये। आज महाराणा प्रताप पर ही बात हो तो अच्छा रहेगा।
आनंद मोहन की पत्नी और पूर्व सांसद लवली आनंद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर फ्रेंडस ऑफ आनंद संस्था के बैनर तले लगातार आंदोलन चला रही हैं। पिछले पांच जनवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर उन्होनें धरना भी दिया था। कुछ दिन पहले ही जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नाराय़ण सिंह के आवास में दही-चूड़ा भोज में शामिल हुई थी। वहीं लवली आनंद ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।बता दें कि गोपालगंज के पूर्व डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में आनंद मोहन आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।