Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
09-Jul-2020 08:02 AM
DESK: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का एलान जल्द हो सकता है. 6 महीने पहले नये अध्यक्ष के चुने जाने के बावजूद पार्टी ने पदाधिकारियों के नाम की घोषणा नहीं की है. सूत्र बता रहे हैं कि जेपी नड्डा के सिपाहसलारों के नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं. खास बात ये है कि बिहार में इसी साल चुनाव होने लिहाजा बिहार के नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में खास तवज्जो मिलने की उम्मीद है.
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने पदाधिकारियों के नाम को लेकर काफी विचार विर्मश किया है. देश में कोरोना को लेकर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद नड्डा की टीम बनाने की कवायद शुरू हो गयी थीं. नाम लगभग फाइनल हो गये हैं उन पर सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहर लगना बाकी है.
बिहार-बंगाल के नेताओं को मिलेगा तवज्जो
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं. लिहाजा बिहार पर बीजेपी कुछ ज्यादा ही जोर दे रही है. राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में बिहार के नेताओं को ज्यादा तरजीह मिल सकती है. वहीं अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल चुनाव पर भी बीजेपी की नजर है. लिहाजा बंगाल के नेताओं का प्रतिनिधित्व भी बढाया जा सकता है.
पुराने नियमों का होगा पालन
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची तैयार करने में एक व्यक्ति-एक पद का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. लिहाजा केंद्र से लेकर राज्य सरकार में मंत्री पद पर कायम नेताओं को संगठन में जगह नहीं मिलेगी. वहीं, कई पुराने चेहरों की छुट्टी होगी. जेपी नड्डा की टीम में कई नये चेहरों को शामिल करने की तैयारी की गयी है.
हालांकि सारी निगाहें बीजेपी की सर्वोच्च कमेटी संसदीय बोर्ड के सदस्यों पर टिकी होंगी. संसदीय बोर्ड के चार पद खाली पड़े हैं. अरूण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार के निधन के कारण जगह खाली हुई. वहीं वेकैंया नायडू के उपराष्ट्रपति चुन लिये जाने के बाद उन्होंने संसदीय बोर्ड के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था.
संसदीय बोर्ड के सदस्यों के साथ साथ उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव पद को लेकर भी कई नये नामों की चर्चा है. बिहार और बंगाल के अलावा बीजेपी उन राज्यों के नेताओं को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में जगह दे सकती है जहां उसका आधार कमजोर है.
कैबिनेट में फेरबदल की भी चर्चा
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक कैबिनेट में फेरबदल भी होने की संभावना है. नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट के कुछ लोगों को संगठन में काम करने के लिए भेज सकते हैं. वहीं, नये चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है.