परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
20-May-2023 01:07 PM
By First Bihar
RANCHI : बड़ी खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी सामने आ रही है। रांची की सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश जारी कर दिया है। पासपोर्ट रिलीज होते ही लालू जल्द ही एक बार फिर सिंगापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। लालू प्रसाद को स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाना है। ऐसे में पासपोर्ट रिलीज करने के लिए लालू ने सीबीआइ की विशेष अदालत में याचिका दाखिल की थी।
दरअसल, सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को एक बार फिर स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाना है। फिलहाल लालू दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं। कुछ दिन पहले ही वे पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उस वक्त यह चर्चा हो रही थी कि लालू जल्द ही दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं। अब जब सीबीआई ने उनके पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश दे दिया है। पासपोर्ट के रिलीज होते ही वे सिंगापुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के अध्यक्ष लालू यादव ने सीबीआई कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। इसके लिए उन्होंने अपने अधिवक्ता अनंत कुमार विज के माध्यम से कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। आज सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में लालू की याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने लालू यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया।
बता दें कि लालू यादव चारा घोटाला के अलग-अलग मामलों में दोषी करार दिये गये हैं। उन्हें हाईकोर्ट से बेल मिली है और फिलहाल वे जमानत पर हैं। जमानत की शर्त के मुताबिक, उनका पासपोर्ट कोर्ट में जमा रखना है और कोर्ट की अनुमति से ही वह अपना पासपोर्ट ले सकते हैं और विदेश जाने के लिए उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।