बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
11-May-2023 03:21 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता की पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। सहायक अभियंता का क्वार्टर डीएम आवाम के ठीक बगल में हैं। जहां इंजीनियर की पत्नी की लाश घर के फर्श पर पड़ी हुई मिली है।
घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी शैशव यादव खुद मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। इंजीनियर रवि शास्त्री से पूछताछ की जा रही है। वही मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गयी है। बताया जाता है कि जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता रवि शास्त्री ने दो शादी कर रखी थी।
मृतका उपासना ज्योति इंजीनियर की दूसरी पत्नी थी। 4 साल पहले ही रवि शास्त्री के साथ उपासना ज्योति की शादी हुई थी। इससे पहले जिस लड़की से शादी हुई थी उससे तलाक हो चुका था। तलाक के बाद इंजीनियर ने दूसरी शादी की थी। मिली जानकारी के अनुसार घटना रात में हुई है उस वक्त रवि शास्त्री घर में नहीं थे।
इस मामले को लेकर पुलिस इंजीनियर रवि शास्त्री से पूछताछ कर रही है। वही इस घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। एसपी शैशव यादव ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी गयी है। एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही वैज्ञानिक अनुसंधान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।