ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / जाको राखे साइयां-मार सके ना कोई..साइकिल सवार बुजुर्ग के ऊपर से गुजरा ट्रैक्टर,...

जाको राखे साइयां-मार सके ना कोई..साइकिल सवार बुजुर्ग के ऊपर से गुजरा ट्रैक्टर, बाल-बाल बची जान

12-Jan-2023 02:50 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: जाको राखे साइयां-मार सके ना कोई..बिहार के सीतामढ़ी जिले में यह कहावत चरितार्थ हो गया। जहां एक साइकिल सवार बुजुर्ग के ऊपर से एक ट्रैक्टर गुजर गया। इस दौरान बुजुर्ग बाल-बाल बच गया। इस घटना में उसकी जान तक जा सकती थी। लेकिन ऊपर वाले की रहम से बुजुर्ग की जान बच गयी। 


घटना सीतामढ़ी के रीगा मील चौक पर उस वक्त हुई जब एक बुजुर्ग घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी उसके पास से एक ट्रैक्टर गुजर रहा था और वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और ट्रैक्टर के नीचे चला गया। बुजुर्ग ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। साइकिल पर सवार बुजुर्ग के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ते हुए पार कर गया। ट्रैक्टर की ट्रॉली का पहिया बुजुर्ग के ऊपर चढ़ गया। 


कहते हैं ना कि ऊपर वाले के मर्जी के सामने किसी की भी नहीं चलती है। शायद यहां भी वही हुआ। भगवान को कुछ और ही मंजूर था। ऊपर वाले की रहम से बुजुर्ग की जान बच गयी। हादसा ऐसा था कि किसी की भी जान जा सकती थी लेकिन इस हादसे में बुजुर्ग बाल-बाल बच गया। सड़क पर हुए हादसे की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। इस फुटेज को देखकर लोग भी हैरान रह गये। इस हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज जारी है अब वे खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।