ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, परीक्षा सेंटर पर घटना को...

प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, परीक्षा सेंटर पर घटना को दिया अंजाम

27-Sep-2020 10:18 AM

DESK: प्रेमिका परीक्षा देने के लिए सेंटर पर गई थी. इस दौरान प्रेमी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.  इस घटना के बाद परीक्षा सेंटर पर अफरातफरी मच गई. यह घटना जयपुर के राजापार्क इलाके की है. 

पहले मारा चाकू फिर गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी की प्रेमिका कॉलेज में स्नातक अंतिम साल की परीक्षा देने आई थी. इस दौरान आरोपी सेंटर पर पहुंचा. पहले तो उसने चाकू मारा. लेकिन उसकी तुरंत मौत नहीं हुई तो उसने प्रेमिका को गोली मार दिया. गोली की आवाज सून लोग पहुंचे और घायल युवती को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई.

आरोपी बोला- प्रेमिका ने दिया धोखा

पुलिस ने आरोपी प्रेमी विष्णु चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. वह धौलपुर का रहने वाला है. वह भी जयपुर में रहकर पढ़ाई करता है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका युवती के साथ एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन प्रेमिका का किसी और के साथ गलत संबंध था. उसने मुझे धोखा दिया. जिसके कारण ही उसने गुस्से में गोली मार दी.