बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
16-Aug-2024 06:42 AM
By First Bihar
PATNA : मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। AK-47 मामले में गिरफ्तार बाहुबली विधायक को कोर्ट ने बरी कर दिया है। यह मामला काफी समय से चर्चा में रहा और इसने बिहार की राजनीति में भी हलचल मचाई थी। अनंत सिंह, जिन्हें बिहार में 'छोटे सरकार' के नाम से भी जाना जाता है। इनको आज अहले सुबह कोर्ट के आदेश के बाद पटना के बेउर जेल से रिहा कर दिया गया है। इसके बाद इनके बेटे अंकित सिंह ने अपने पापा के रिहा होने को लेकर समर्थकों के साथ मिलकर जमकर खुशियां मनाई।
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के बेटे अंकित सिंह ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा कि मेरे लिए इससे अधिक खुशी की बात और क्या हो सकती है? पिताजी बाहर आ रहे हैं लोगों में उत्साह का माहौल है। आजदी से एक दिन पूर्व पापा को बड़े मामले में रिहाई मिली है। इससे अधिक ख़ुशी की बात कुछ नहीं हो सकती है। आज पापा के स्वागत के लिए इतने लोग आए हैं,इससे काफी अच्छा महसूस हुआ।
इसके आगे अंकित सिंह ने कहा कि मुझे न्यायालय पर भरोसा था और जब मामला न्यायालय में गया था तो मुझे यह लगा था कि मेरे पिताजी को जरूर न्याय मिलेगा। मुझे विश्वास था कि मेरे पिताजी बाहर आएंगे।भगवान के घर में देर है लेकिन अंधेर नहीं। आज वह बाहर आ रहे हैं। कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाया है। ऊपर वाले का आशीर्वाद हमारे साथ है और जनता का प्यार है।
उधर बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बेटे ने कहा कि आज जनता का इतना प्यार पापा को मिल रहा है यह देखने से मालूम चलता है कि अभी भी पापा को लेकर लोगों के बीच कितना क्रेज है। पापा हमेशा जनता के लिए तत्पर रहते हैं और अपना पूरा समय जनता के बीच देते हैं और यही वजह है कि आज पापा के लिए लोगों के अंदर इतना उत्साह है। पापा और मोकामा के विधायक बाहर आ रहे हैं तो लोगों में उत्साह का माहौल होना लाजमी है।