Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी
10-May-2024 07:18 PM
By First Bihar
DELHI : सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से रिहा हो गए। दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार सीएम केजरीवाल पिछले 49 दिनों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आगामी 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद दो जून को उन्हें सरेंडर करना होगा।
दरअसल, दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विगत 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका दाखिल की थी और लोकसभा चुनाव में प्रचार का हवाला दिया था। बीते 7 मई को केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिसे कोर्ट ने शुक्रवार को सुनाया है।
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 1 जून को है। ऐसे में कोर्ट ने एक जून तक केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है। हालांकि इस दौरान कोर्ट ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। अदालत ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा।
कोर्ट के आदेश के बाद संभावना जताई जा रही थी कि शनिवार को उनकी तिहाड़ जेल से रिहाई होगी। हालांकि शुक्रवार को ही कोर्ट के आदेश पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा कर दिया है। सीएम केजरीवाल को जेल के गेट नंबर 4 से बाहर निकाला गया। केजरीवाल जब जेल से निकले तो उन्होंने कैमरे की तरफ हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।