Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
23-Dec-2023 09:50 PM
By First Bihar
GAYA: पटना के बेऊर जेल से बाहर निकलने के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप घर जाने से पहले गया पहुंचे। जहां उनके फैंस ने जोरदार स्वागत किया। मनीष की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। गया में मनीष कश्यप ने लोगों से कहा कि जब तक तोड़ेंगे नहीं..तब तक छोड़ेंगे नहीं।
मनीष कश्यप ने सत्ताधारी नेताओं पर जमकर हमला बोला। कहा कि कोई नेता बोलता है कि इतना को रोजगार देंगे और कोई कहता है कि घर और रोड बना देंगे लेकिन यदि वो उस काम को नहीं करता है तो वो भी झूठ हुआ। उसके ऊपर भी वही धारा लगना चाहिए जो मेरे ऊपर फर्जी लगाया है।
मनीष ने कहा कि मैं अपने केस के लिए सीबीआई जांच की मांग करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि दशरथ मांझी को लोग पागल कहते थे लेकिन उन्होंने अकेले पहाड़ को तोड़कर रास्ता बनाये थे। उनके नाम पर फिल्म भी बनाया गया लेकिन उनके परिवार वालों को पैसा देने का वादा किया गया लेकिन आज तक फिल्म निर्माता ने नहीं दिया। आज सिर्फ एक ऐसा मांझी परिवार नहीं है बिहार में करोड़ों मांझी परिवार है जो समस्या में पैदा हो रहे है.. समस्या में ही जीवन जी रहे है और समस्या से ही मर रहे हैं। तो आइये ना इस समस्या को जड़ से ही उखाड़ कर फेंक देते हैं।
गया में उन्होंने कहा कि मैंने कभी हार नहीं मानी। जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं। जेल से निकलने के बाद घर ना जाकर सीधे 150 किलोमीटर दूर गया में आया। अब यहां से घर जाने में 8 घंटे लगेंगे। घर जाकर मां से मिलूंगा। मां मेरा इंतजार कर रही है। दुनियां में सबसे ताकतवर मां होती है। जिस दिन आपलोग अपनी मां का ताकत को पहचान लेंगे उस दिन आपलोग इंसान बन जाएंगे।
मनीष ने कहा कि सिर्फ मेरी मां का आंसू आप लोग मत पोछिये। बस बिहार के युवा इतना याद रखे आपका डीएनए शेर वाला डीएनए है। आपका डीएनए कुर्सी पर बैठकर बिहार को दीमक की तरह चाटने वाला डीएनए नहीं है। अगर शेर वाला डीएनए है तो आपके आंखों के सामने कोई मां आंसू ना गिराये इस बात का ख्याल रखिएगा।
मांझी जी के परिवार को मनीष कश्यप अकेले इंसाफ नहीं दिला सकता इसके लिए 12 करोड़ बिहारियों को साथ देना होगा। यदि 12 करोड़ बिहारी साथ दिये तो देश के सभी मांझी जी के परिवार को इंसाफ दिला देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वो माइक कभी नहीं छोड़ेंगे। रेलाइ चालू रहेगा। आपलोग साथ देंगे तो बिहार को बदल देंगे।