1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
01-Dec-2023 09:51 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने डबल मर्डर और डकैती की योजना बना रहे 7 कुख्यात अपराधियों को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो देसी पिस्टल, तीन देसी पिस्टल, दो मैगजीन, 12 जिंदा कारतूस और साढे तीन किलो गांजा और एक स्कॉर्पियो बरामद किया है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल से निकलने के बाद इनियार गांव निवासी कुख्यात बदमाश मुरारी सिंह जेल में कुछ बदमाशों के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रची है। जेल से ही नावकोठी थाना क्षेत्र में एक शिक्षक से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर उसकी हत्या की सुपारी ली गई। इसके साथ ही बलिया थाना क्षेत्र में एक बदमाश की हत्या की सुपारी 3 लाख रुपए में ली गई थी। इन दोनों की हत्या करने और एक स्वर्ण आभूषण दुकान में डकैती की घटना को अंजाम कल रात देने के लिए सात बदमाश स्कॉर्पियो से हथियार के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के पास जुटे थे।
बदमाशों के जमावड़े की सूचना एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस को मिली थी, जिसके बाद सदर डीसीपी अमित कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस पान गाछी इलाके में घेराबंदी कर स्कार्पियो सवार बदमाशों को गिरफ्तार किया जिसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जेल से ही साजिश रची गई थी, इसकी जानकारी पुलिस को लग गई थी जिसके बाद टेक्निकल और मैनुअल जांच इन बदमाशों के खिलाफ की जा रही थी जिसमें अलग-अलग इलाकों में एक साथ दो लोगों की हत्या करने और डकैती करने की योजना की जानकारी मिल गई थी जिसके बाद पुलिस टीम ने सभी बदमाशों को हथियार के साथ घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार बदमाशों में गिरोह का सरगना मुरारी सिंह, पंकज कुमार , दिलखुश कुमार ,चंदन कुमार ,अविनाश कुमार ,चंदन कुमार और बसंत कुमार शामिल है गिरफ्तार मुरारी सिंह , चंदन कुमार दिलखुश कुमार और पंकज कुमार पर हत्या लूट रंगदारी के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है एसपी ने कहा कि सभी बदमाशों की दोस्ती जेल में हुई थी और जेल से ही पूरी घटना को अंजाम देने की साजिश रची गई थी।