बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
12-Dec-2022 01:52 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: जेल से निकलते ही 3 बच्चों की मां को लेकर प्रेमी फरार हो गया। पति ने स्थानीय थाने में इस बात की शिकायत दर्ज करायी है। महिला के पति ने बताया कि इससे पूर्व भी उसकी पत्नी को लेकर प्रेमी फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था लेकिन जेल से निकलने के बाद उसने फिर वैसा ही किया। पीड़ित पति ने स्थानीय थाने में इस बात की शिकायत दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
पत्नी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पति ने पुलिस से की है। घटना सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र की है। जहां भेड़धरी गांव, वार्ड नंबर - 37 निवासी श्रीकांत पासवान ने पत्नी नूतन देवी की अपहरण का केस सदर थाने में पति ने दर्ज कराया है। पीड़ित पति ने सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी मो. गनी के पुत्र मो. सुल्तान पर पत्नी को दोबारा अपहरण करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित पति ने बताया कि बीते शुक्रवार को उसकी पत्नी नूतन तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर गायब हो गई। घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका। तभी घर के मोबाइल पर प्रेमी का कॉल आया कि नूतन का अपहरण कर लिया गया है। अभी वह उसी के साथ है। आरोपी ने केस नहीं करने की धमकी दी। कहा कि केस किया तो नूतन को जान से मार देंगे।
पीड़ित पति का कहना है कि उसे पूरा विश्वास है कि मो. सुल्तान ने उनकी पत्नी नूतन को अगवा किया है। इससे पूर्व भी उसने उनकी पत्नी को अगवा किया था। इस संबंध में सदर थाना कांड - 85/20 और एससी/एसटी थाना कांड संख्या - 34/20 दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। लेकिन कुछ दिन पहले उसे जमानत मिली। जिसके बाद वह जेल से बाहर निकला था।
जेल से निकलने के बाद उसने फिर नूतन का अपहरण कर लिया। प्रभारी सदर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज की गयी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी की गिरफ्तारी और महिला की बरामदगी जल्द की जाएगी।