बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
28-Mar-2020 10:47 AM
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में बीती रात वर्चस्व की लड़ाई में एक अधेड़ की पीट पीट कर हत्या कर दी वहीं आधा दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया जिसमें घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक है। घायलों को SKMCH से PMCH रेफर कर दिया गया हैं। वहीं गांव में घटना के बाद तनाव है।
बीती रात प्रेम चन्द्र सिंह उर्फ बेलबा के गुट के लोगों पर दूसरे गुट भोनू सिंह के द्वारा घरपर चढ़ कर हमला कर दिया गया जिसमें बेलवा के पिता उपेन्द्र सिंह और भाई हरिचन्द्र सिंह समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल हो गये। वहीं बेलबा गुट के ही 50 वर्षीय श्रीविंदे सिंह की हत्या पीट पीट कर कर दी गयी। 50 से अधिक संख्या में आये हमलावरों ने लाठी ठंडे से हमला कर दिया। हत्या के खबर सुनकर पुलिस भी गांव जाने से डरती रहीं जब हमलावर निकल गये तब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। वहीं घायलों को SKMCH भेजा गया जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायलों में उपेन्द्र सिंह और हरिश्चन्द्र सिंह की स्थिति गंभीर बनी है। घटना के बाद गांव में तनाव है।
बता दें कि चार महीने पहले वर्चस्व की लड़ाई में प्रेम चन्द्र सिंह उर्फ बेलबा और भोनू सिंह गुट में मारपीट हुई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस को भी खदेड़ दिया गया था। भागने के दौरान पुलिस की राइफल भी वहां गिर गयी थी। बाद भी पुलिस ने राइफल बरामद किया था। तब पुलिसिया कार्रवाई में दोनों गुट से कई लोग जेल गये थे।जेल से आने के बाद दोनों गुटों में तनाव बढ़ता गया। इसी के परिणामस्वरूप कल की घटना को अंजाम दिया गया ।