ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Satyendra Jain Bail: जेल से बाहर निकले पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, सीएम आतिशी...

Satyendra Jain Bail: जेल से बाहर निकले पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, सीएम आतिशी समेत AAP नेताओं ने किया स्वागत

18-Oct-2024 08:57 PM

By First Bihar

DELHI: मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बेल मिलने के बाद पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन शुक्रवार की देर शाम तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। उनके स्वागत के लिए खुद मुख्यमंत्री आतिशी के साथ साथ पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के अलावा पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। सभी ने पूरे गर्मजोशी के साथ सत्येंद्र जैन को गले लगाकर उनका स्वागत किया।


दरअसल, दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने दिल्ली सरकार के तत्कालीन मंत्री सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। पिछले साल मई महीने में सत्येंद्र जैन को स्वास्थ्य कारणों से बेल मिली थी और वह 10 महीने जेल से बाहर रहे थे। बीते मार्च महीने में सत्येंद्र जैन की नियमित जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने उन्हें सरेंडर करने को कहा था। जिसके बाद सत्येंद्र जैन ने 18 मार्च को तिहाड़ जेल में जाकर सरेंडर कर दिया था।


शुक्रवार को सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए आखिरकार बेल दे दिया। सत्येंद्र जैन को बेल मिलने के बाद रिलीज ऑर्डर तिहाड़ जेल पहुंचा और देर शाम वह जेल से बाहर आ गए। सत्येन्द्र जैन के जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री समेत आप नेताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।


इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। सत्येंद्र जैन के जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दोस्तों बहुंत खुशी की बात है, हमारा हीरो वापस आ गया है। दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक, दिल्ली के अस्पतालों की दिन रात चिंता करने वाले सत्येंद्र जैन वापस आ गए हैं।