ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / 156 दिन बाद जेल से बाहर आए सीएम केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट से बेल...

156 दिन बाद जेल से बाहर आए सीएम केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद हुई रिहाई

13-Sep-2024 06:32 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आखिरकार जेल से बाहर आ गए। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 156 दिनों तक जेल में रहने के बाद केजरीवाल की तिहाड़ जेल से रिहाई हो गई। तिहाड़ जेल के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अरविंद केजरीवाल को रिसीव करने के लिए जेल गेट के बाहर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल मौजूद थीं।


दरअसल, दिल्ली शराब नीति केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने सबसे पहले 21 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किया था। 10 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद ईडी ने केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया था। इसके बाद 10 मई को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए कोर्ट ने 21 दिन के लिए केजरीवाल को रिहा किया था। रिहाई की अवधि पूरी होने के बाद केजरीवाल ने 2 जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था।


शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद सीबीआई ने बीते 26 जून को केजरीवाल को अरेस्ट कर लिया था। सीबीआई के मामले में गिरफ्तारी के कारण अरविंद केजरीवाल जेल से रिहा नहीं हो सके ते। सीबीआई के केस में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत के लिए गुहार लगाई थी।सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए केजरीवाल को बेल दे दी।