Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
23-Aug-2024 09:13 AM
By First Bihar
DESK : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आज बड़ा दिन है। सुप्रीम कोर्ट में शराब नीति केस से जुड़े CBI केस में सुनवाई होनी है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। इस बीच गुरुवार को AAP ने सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर नया कैंपेन शुरू किया है। पार्टी ने एक नया नारा भी दिया है कि मनीष सिसोदिया आ गए केजरीवाल आएंगे। इसके बाद अब आज अरविंद केजरीवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
दरअसल, दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में मुख्य आरोपी के तौर पर मुकदमे का सामना कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आज बड़ा दिन है। सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। हालांकि सीबीआई ने केजरीवाल की जमानत का विरोध किया है। इससे पहले पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दिल्ली सीएम को जमानत देने से इनकार कर दिया था।
वहीं, 14 अगस्त को कोर्ट ने CBI को नोटिस जारी करते हुए कहा था कि वह अपना जवाब दें। इसके बाद आज एजेंसी अदालत में अपना जवाब दाखिल करेगी। इस जवाब को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले में बड़ा आदेश जारी किया जा सकता है। आप नेताओं को उम्मीद है की कोर्ट से आज केजरीवाल को राहत मिल सकती है।
उधर, आम आदमी पार्टी ने इससे पहले शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर नया कैंपेन लॉन्च किया। पार्टी ने कहा कि तानाशाह की जेल की दीवारें तोड़कर केजरीवाल बाहर आएंगे। जैसे मनीष सिसोदिया आए। पार्टी ने ने एक नारा भी दिया है: मनीष सिसोदिया आ गए, केजरीवाल आएंगे। ऐसे में अब आज सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर टिका हुआ है।