ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि

Home / news / आरजेडी के हमलों पर ‘हम’ का पलटवार-‘लालू बताएं किसके इशारे पर मुजरा कर...

आरजेडी के हमलों पर ‘हम’ का पलटवार-‘लालू बताएं किसके इशारे पर मुजरा कर रहे हैं’

03-Sep-2020 03:15 PM

PATNA: आरजेडी और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की राहें जुदा हो चुकी है। काॅर्डिनेशन कमिटी को लेकर तेजस्वी यादव से आर-पार की लड़ाई लड़ने के बाद पूर्व सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी पहले महागठबंधन से अलग हुए और लंबे संस्पेंस के बाद कल नीतीश के साथ जाने का एलान कर दिया। अब मांझी की पार्टी और आरजेडी के बीच वार-पलटवार का सिलसिला चल रहा है। 

आज आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मांझी को कठपुतली बताया तो इस पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पलटवार किया है। दानिश ने कहा कि आरजेडी को बताना चाहिए कि लालू किसके इशारे पर जेल में मुजरा कर रहे हैं? सरकार में रहकर दलितों का नरसंहार करवाया और अब अपमानित करवा रहे हैं। दानिश ने कहा है कि लालू परिवार के लौंडा नाच से बिहार की जनता तंग आ चुकी है। 

आपको बता दें कि इससे पहले आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा था कि मांझी कठपुतली हैं। जिसके साथ रहते हैं उसके इशारों पर चलते हैं और टिकटों का बंटवारा करते हैं।