TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
11-Feb-2024 10:22 AM
By First Bihar
PATNA : राज्य में नयी सरकार के गठन ने बाद 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने विधायकों को एकजुट कर यह संदेश दे रही हैं कि उनके यहां सब ठीक है। शनिवार को राजद ने अपने विधायकों को तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर ही रहने खाने का इंतजाम दिया गया है और आगामी 12 फरवरी को कहीं नहीं जाने का आदेश दिया है। लेकिन, इस बैठक में राजद के कुछ विधायक शामिल नहीं हुए हैं और इसमें एक बड़ा नाम मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी का भी है। ऐसे में अब इशारों ही इशारों में राजद के एमएलसी ने बड़ा तंज किया है हालांकि उन्होंने कहीं भी किसी विधायक का नाम नहीं लिया है।
दरअसल, राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पोस्ट करते हुए बड़ी बात कही है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने यह पोस्ट उस समय किया है जब वो खुद तेजस्वी यादव को निर्गत सरकारी आवास में रुके हुए हैं। उन्होंने अपंने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि - अवसरवादियों और गद्दारों द्वारा अपने विधायकों को सशंकित नज़र से देखना ही राजद के नेतृत्वकर्ता की सबसे बड़ी जीत है!
इसके अलावा उन्होंने कहा है कि- तेजस्वी के गुगली पर जोड़-तोड़ की राजनीति करने वाला अवसरवादी बेईमान हुआ साफ़ क्लीन बोल्ड! जेल में सुरंग! ऐसे में अब उनके इस पोस्ट को लेकर यह सवाल उठाया जा रहा है कि इनका यह पोस्ट मोकामा विधानसभा की विधायक नीलम देवी को लेकर है।इसकी वजह यह है की उपचुनाव से पहले ही यह राजद के साथ आयी है और इनका जदयू से पुराना नाता भी रहा है तो ऐसे में जदयू में उनकी वापसी होना कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि, इस बात में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं है और न ही सुनील सिंह ने किसी का नाम लेकर यह पोस्ट साझा किया है। ऐसा भी हो सकता है की उनका यह पोस्ट किसी और विषय पर किया गया हो। लेकिन, कयासों का बाजार काफी गर्म है और देखना है की 12 फरवरी को बहुमत साबित करने के दौरान क्या कुछ होता है।