प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम
07-Mar-2024 09:10 AM
By First Bihar
DESK : सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके रिश्तेदारों के घर ईडी ने छापा मारा है। गुरुवार की सुबह-सुबह छह वाहनों से ईडी के अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू की। सभी लोगों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। इरफान सोलंकी इस समय महाराजगंज जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ 14 मार्च को आगजनी और आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में फैसला आना है।
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के विधायक विधायक इरफान सोलंकी,उनके भाई और रिश्तेदारों के घर Ed की छापेमारी सुबह पांच बजे से चल रही है। सभी के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और जांच जारी है। सुबह-सुबह छह वाहनों से ईडी के अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू की है। इरफान के घर की बालकनी पर महिला अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है। सभी लोगों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। अर्द्धसैनिक बल ने मकान को घेर लिया है। किसी को भी बाहर या अंदर जाने की इजाजत नहीं है। जांच चल रही है।
सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत तीन लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे का भी रमजान माह में फैसला होगा। अभियोजन के उच्च न्यायालय में निगरानी अर्जी दाखिल करने के कारण निर्णय नहीं हो सका। न्यायालय ने सुनवाई की तारीख 14 मार्च नियत की है। उसी दिन इरफान के खिलाफ आगजनी के मुकदमे का फैसला हो सकता है।