ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन के पास से मोबाइल हुआ था...

जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन के पास से मोबाइल हुआ था बरामद, मामले में जेल के दो कर्मियों को किया गया सस्पेंड

25-Oct-2021 09:53 PM

SAHARSA : सहरसा मंडल कारा में पुलिस की छापेमारी में पूर्व सांसद आनंद मोहन के कब्जे से दो स्मार्टफोन, दो जीएसएम सेट और एक चार्जर बरामद किया गया था। इस मामले में जेल के दो कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सहरसा मंडल कारा के कर्मियों को नोटिस भी जारी किया गया है। गौरतलब है कि जेल में हुई छापेमारी के दौरान जेल से कुल 6 मोबाइल बरामद किया गया था। इसी मामले में यह कार्रवाई की गयी है।    



गौरतलब है कि डीएम कौशल कुमार और एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर सहरसा मंडल कारा में अपर समाहर्ता विनय कुमार मंडल के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। इस छापेमारी में कुल छह मोबाइल, एक चार्जर, एक चाकू और एक एक्सटेंशन बोर्ड बरामद किये गए थे। जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी के आवेदन पर सदर थाना में पूर्व सांसद आनंद मोहन, विचाराधीन कैदी दीपक कुमार और एक अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सहरसा जेल के दो कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वही कर्मियों को नोटिस भी जारी किया गया है।