घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
21-Oct-2021 10:23 AM
DESK : मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में जेल में बंद आर्यन खान से मिलने उनके पिता और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे. दोनों बाप-बेटे के बीच लगभग 15 मिनट तक मुलाकात चली. शाहरुख के साथ उनके कुछ स्टाफ भी मौके पर मौजूद थे. हालांकि मुलाकात के वक्त आर्यन केवल शाहरुख से ही मिले.
जेल सूत्रों के मुताबिक, पिता शाहरुख को देखने के बाद आर्यन टूट गए और फूट-फूट कर रोए. 2 अक्टूबर को गिरफ्तार होने के बाद यह पहली बार है, जब आर्यन के परिवार का कोई सदस्य उनसे मिलने पहुंचा है.
आपको बता दें कि बुधवार को क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में आरोपी अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी फिर खारिज हो गयी थी. आर्यन को मुंबई के स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से बेल नहीं मिली. मुंबई के स्पेशल NDPS कोर्ट ने आर्यन, मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट को जमानत देने से इनकार कर दिया.
सेशंस कोर्ट से ऑर्डर की कॉपी मिलते ही आर्यन के वकीलों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के विरोध में अपील दायर करने का प्रयास किया था, लेकिन ज्यादा समय हो जाने के कारण यह संभव नहीं हो सका. आज फिर सुबह 10.30 बजे आर्यन के वकील जमानत याचिका दायर करेंगे. यह कहा जा रहा है कि याचिका स्वीकार होने के बाद हाई कोर्ट में जस्टिस नितिन साम्ब्रे की बेंच के सामने यह मामला रहेगा.